हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Weather Alert: कल से कही बाहर जा रहे हैं तो, मत जाइये…ये है वजह

    Weather Update
    Weather Update

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। यदि आप बाहर घूमने या कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कैंसिल कर दीजिये। क्यों कि आने वाले कल से तीन दिन तक हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में बरसात की संभावना है। मौसम (Weather Alert) बदलाव का असर शुक्रवार से ही हरियाणा में दिखाई दे रहा है। ऐसे में यदि आप यदि किसी टूर का प्रोगाम बना रहे हैं तो ये आपके लिए नुक्सानदायक होगा। दिल्ली में भी शुक्रवार को अधिकतर स्थानों पर काले बादल आसमान में छाए रहे। अनेक स्थानों पर हल्की फुहारों से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है। आने वाले दो-तीन दिनों तक सम्पूर्ण इलाके में इसी प्रकार का मौसम रहने और साथ ही हरियाणा के उत्तरी पूर्वी के साथ दक्षिणी जिलों और केंद्रीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना बन रही है।

    महर्षि वाल्मीकि जयंती: गोहाना में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा

    Weather Alert: 8 से 11 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना

    राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ .चंद्रमोहन ने बताया कि चीन सागर से उठे नोरू तुफान के अवशेष के बाद बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब हरियाणा और एनसीआर दिल्ली पर दिखाई देने लगा है। इस मौसम प्रणाली द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से बंगाल, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

    हरियाणा व एनसीआर के इन इलाकों में खतरा

    कल 8 से 11 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड के साथ उत्तरी पूर्वी हरियाणा के जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, एनसीआर दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल के साथ दक्षिणी हरियाणा के जिलों नूंह, मेवात, रेवाड़ी, गुड़गांव, महेंद्रगढ़, साथ ही केन्द्रीय जिलों चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और भिवानी में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना बन रही है‌। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here