हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश ‘बाउंसर...

    ‘बाउंसर’ जब बना ‘भीगी बिल्ली’

    Habibganj

    भोपाल (एजेंसी)। भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा तथाकथित बाउंसर पर अब पुलिस के सामने भीगी बिल्ली बन गया है और उसकी सारी हेकड़ी गायब हो गयी है। हबीबगंज थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि हबीबगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक बिल्डिंग में किसी बात को लेकर विवाद के चलते शुभम ठाकुर उर्फ बादशाह नाम का आरोपी चाकू लेकर कुछ लोगों को डराने धमकाने कल पहुंचा था।

    इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह स्वयं पर मर्डर के केस दर्ज होेने की बात कहकर सामने खड़े लोगों को डरा धमका रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर शुभम ठाकुर और उमेश नाम के आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया। शुभम ने इस मामले में बिल्डिंग के मालिक नवीन अरोरा का भी नाम लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    क्या है मामला

    दरअसल ऊंचा पूरा दिखने वाला शुभम ठाकुर उर्फ बादशाह तथाकथित बाउंसर बताया गया है और वह इसी बिल्डिंग मेंं चलने वाले एक बार में भी सेवाएं देता है। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह लोगों को हाथ में चाकू लेकर डराते धमकाते दिख रहा है और फिर पुलिसिया इलाज के बाद वह गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा हैै। वह उठक-बैठक लगाकर अपनी गलती मानकर भविष्य में ऐसा नहीं करने के साथ माफी भी मांग रहा है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार नवीन अरोरा नाम के व्यक्ति की हबीबगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक बिल्डिंग के एक हिस्से में निजी फायनेंस कंपनी का कार्यालय है। उसके अधिकारी कार्यालय शिफ्ट कर रहे थे और कथित तौर पर बिल्डिंग मालिक के कहने पर शुभम ठाकुर उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए पहुंचा था। इस दौरान हुए विवाद का यह वीडियो बन गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here