हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश हिमाचल प्रदेश...

    हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के गांव बैन कुआन में कल बजेगा राम-नाम का डंका

    himachal

     नामचर्चा में 142 मानवता भलाई कार्यो को दी जाएगी गति

    पांवटा साहिब। डेरा सच्चा सौदा हिमाचल प्रदेश की साध संगत द्वारा 9 अक्टूबर रविवार को गांव बैन कुआन समीप मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल कंपनी, पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय विशाल नाम चर्चा का आयोजन किया जाएगा। नामचर्चा को लेकर साध संगत द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

    नामचर्चा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक का रहेगा। नामचर्चा को लेकर हिमाचल प्रदेश के डेरा अनुयायियों में खासा जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रदेश स्तरीय इस नामचर्चा कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की साध संगत द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए 142 मानवता भलाई कार्यो को गति दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के जिम्मेदारों ने बताया कि नामचर्चा में आने वाली साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर पेयजल, ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए हजारों सेवादारों ने अपनी ड्यूटियां संभाल ली है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here