हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरदेव सिंह गि...

    हरदेव सिंह गिल को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिजार्पुर के प्रवक्ता हरदेव सिंह गिल को कनाड़ा द्वारा इंटरनेशनल पीस हेरिटेज एंड एनवायरनमेंट वेलफेयर आगेर्नाइजेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार एनवायरमेंट, हेरिटेज एवं विरासत को संजोकर रखने, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किया जाता है। ओंटारियो फ्रेंड्स क्लब के कन्वीनर नायब सिंह मंडेर ने कहा कि पौराणिक विरासत को संजोकर रखना और आने वाली पीढ़ी के लिए वर्तमान स्थिति में रखना एक बड़ी चुनौती है। खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश बब्बर ने अपने संदेश में कहा कि हरदेव सिंह गिल को यह सम्मान उन द्वारा नि:स्वार्थ भाव से किए गए कार्य का परिणाम है। प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एक शिक्षक की जिम्मेदारी पूरे समाज की होती है और समाज को नई दिशा प्रदान करना उसका मुख्य उद्देश्य रहता है। प्रवक्ता दलबीर सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों को अच्छे संस्कार और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने का काम करता है। इसके साथ-साथ वह सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। गिल की इस उपलब्धि पर विरेंद्र कुमार, हरदेव सिंह, गुरभेज सिंह, बलराम, ज्ञानचंद, हरपल चंद, पवन कुमार, जगजीत सिंह, अर्जुन कुमार, शायर, विमल कुमार आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here