हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रंग-बिरंगे पर...

    रंग-बिरंगे परिधान पहनकर निकाली जागो

    dr. msg

    रतनगढ़ (तरसेम सैनी, शामबीर)। पूज्य गुरू जी के आगमन की खुशी में ब्लॉक रतनगढ़ की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा ब्लॉक के गांव बादलगढ़ के नाम चर्चा घर में आयोजित की गई। जिसकी शुरूआत 15 मेंबर प्रीत इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। इस अवसर पर 25 मेंबर सूबेदार जसवीर इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के 142 कार्य करते रहने के बारे में साध-संगत को बताया।

    जानकारी देते हुए 45 मेंबर हरदीप इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा, यूपी आश्रम में पहुंचने पर साध-संगत में खुशियों का समुन्द्र ठाठें मार रहा हैं। इसी खुशी को लेकर ब्लॉक की साध-संगत जहां एक-दूसरे को पूज्य गुरू जी के आने की खुशी की बधाई दे रही हैं,

    वहीं साध-संगत लड्डू बांटकर व जागो निकाल कर खुशी मना रही है। नामचर्चा में ब्लॉक के जिम्मेवारों ने सच कहूँ पाठकों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस मौके पर 25 मेबर उत्तम इन्सां, 15 जगराज, गुरजंट, जसबीर प्लाट, हरदेव, दलवीर लंबरदार, डॉक्टर गुरबाज रवि बहादर, सुखदेव, बलदेव, गुरजीत, संदीप, पाला मिस्त्री, डॉ जसपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here