हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Panipat: पंचा...

    Panipat: पंचायत चुनाव को लेकर बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी दिखा उत्साह

    haryana

    यूवा वोट देने के बाद अपने अपने साथियों को वोट देने की कर रहे अपील

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। लंबे इंतजार के बाद पंचायत चुनाव (Panchayat elections ) को लेकर बुधवार को अपने गांव का सरपंच चुनने के लिए मतदान करने के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे हैं। गांव के बुजुर्गों महिलाओं के साथ युवा भी मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्वक करनवाने के लिए कर्मचारी व अधिकारी सुबह छह बजे ही तैयारियों में लग गए थे। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। शक होने पर पुलिस व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रही। दोपहर 2:00 बजे तक पानीपत जिले में लगभग 50% मतदान हो चुका है।

    शांति पूर्वक हो मतदान हर बूथ पर पुलिस में तैनात

    एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला में 219 पोलिंग स्टेशन पर 529 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 107 बूथ संवेदनशील व 141 अति संवेदनशील हैं। यहां जिला पुलिस के अतिरिक्त जवानों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ विभिन्न मार्गों पर 27 स्थायी व अस्थायी नाके लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 56 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। चार रिजर्व पार्टी बनाई हैं। जिला में 2030 जवानों को तैनात किया गया है। पानीपत से लगती उत्तर प्रदेश राज्य व विभिन्न जिला की सीमाओं पर जिला पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here