हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान तारानगर आश्रम...

    तारानगर आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 11 सौ अतिजरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित

    online gurukul rajasthan

    चूरू के तारानगर में बही राम नाम की गंगा

    • हजारों लोगों ने नशा छोड़ पकड़ा राम नाम
    •  पूज्य गुरुजी ने आनलाइन गुरुकुल के जरिए दिए पावन दर्शन

    तारानगर (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उत्तर प्रदेश के शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से (online gurukul rajasthan) आनलाइन गुरुकुल के माध्यम से देश के कोने-कोने व विदेशों से जुड़ी करोड़ों की साध-संगत को बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार महीने की बधाई दी। इसी कड़ी में आॅनलाइन गुरूकुल के माध्यम से पूज्य गुरू जी ने राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर आश्रम में पहुंचे हजारों लोगों का नशा और बुराइयां छुड़वाकर राम नाम से जोड़ा।

    सत्संग पंडाल को दुल्हन की तरह बहुत ही सुंदर सजा रखा था। चूरू जोन के भाई बहनो ने राजस्थानी वेश भूषा में शानदार नृत्य किया। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई को गति देते हुए 11 सौ जरुरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। उपस्थित साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के जन्म माह की बधाई दी। सत्संग के लिए बनाया गया पंडाल छोटा पड़ गया तथा पंडाल को तुरंत बढ़ाया गया। साध संगत को चंद मिनटों में लंगर खिला दिया। सेवादारों की सेवा काबिले तारिफ रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here