हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब: नाबालि...

    पंजाब: नाबालिग सौतेली पुत्री पर दुराचार हमले के आरोप में मामला दर्ज

    फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग सौतेली पुत्री पर यौन हमले के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने शिकायत करके आरोप लगाया था कि उसके दूसरे पति की पहले पति से हुई पुत्री पर बुरी नजर थी और उसने उस पर यौन हमले की कोशिश की। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का ससुराल वालों की कथित प्रताड़ना के कारण 2010 में पहले पति से तलाक हुआ था। उनकी दो बेटियां थीं। अगले वर्ष यानी 2011 में उन्होंने हरदयाल सिंह से शादी की।
    क्या है मामला
    पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बड़ी पुत्री की शादी हो गयी थी और छोटी पुत्री के साथ ही रहती थी। हरदयाल सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354ब और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है पर उम्मीद जताई कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here