हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ तेलुगु अभिनेत...

    तेलुगु अभिनेता कृष्णा का निधन

    Telugu Actor Krishna

    हैदराबाद (एजेंसी)। प्रसिद्व तेलुगु अभिनेता घट्टामनेनी शिवराम कृष्णमूर्ति (कृष्णा) का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार सुबह चार बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके पुत्र प्रसिद्व अभिनेता महेश बाबू और तीन बेटियां है। उनकी पत्नी इंदिरा देवी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। कृष्णा को सोमवार को दिल का दौरा पड़ने पर गाचीबोवली में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कृष्णा का जन्म 31 मई, 1943 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बुरिपलेम में घट्टामनेनी राघवय्या चौधरी और नागरत्नम्मा के घर हुआ था। उन्होंने पांच दशकों के अपने फिल्मी करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

    केन्द्र सरकार ने 2009 में उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वह 1989 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर एलुरु से लोकसभा सांसद चुने गये थे। उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा 2008 में आंध्र विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। कृष्णा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत कुला गोथरालु (1961), पदंडी मुंधुकु (1962) और परुवु प्रतिष्ठा (1963) जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं के साथ की थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here