हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश हिमाचल के बिल...

    हिमाचल के बिलासपुर में बस पलटी

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बिलासपुर के बाहरी इलाके में एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के दो बजे के करीब हुई, जब बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। बिलासपुर उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि कुल घायलों में से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया है और कुछ यात्रियों का बिलासपुर में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच मे पता चला है कि बस चालक तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गयी। बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here