हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    वाह! कैंसर पीड़ित की मद्द को आगे आई जींद की सास-बहू

    पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डोनेट किए अपने 15-15 इंच लंबे बाल

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हर किसी को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। बालों को घना और सुंदर बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। खासकर महिलाएं। शायद ही ऐसा कोई नुस्खा हो जो महिलाएं अपने बालों के लिए इस्तेमाल न करती हों। सालों-सालों तक बालों को कटवाया भी नहीं जाता, ताकि लंबाई छोटी न हो जाए। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फैशन या लुक चेंज करने के लिए अपने बालों को नहीं कटवाया बल्कि कैंसर पीड़ितों की मद्द के लिए ये सराहनीय कदम उठाया है।

    यह भी पढ़ें:– प्रदेश में अब तक 14996 उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का लाभ

    हम बात कर रहे हैं हरियाणा के जींद जिले की सास-बहू गीता इन्सां और पिंकी इन्सां की। दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उन्होंने अपने 15-15 इंच लंबे बाल कैंसर पीड़ितों के लिए डोनेट कर दिये हैं। बाल डोनेट करने के बाद गीता इन्सां और पिंकी इन्सां ने कहा कि वे पूज्य गुरु जी का कोटि कोटि धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने उन्हें सदैव मानवता भलाई कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने बाल तमिलनाडू की संस्था रेनुगा विद्यालम में डोनेट किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here