प्रदेश में अब तक 14996 उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का लाभ

Electricity Bills

हरियाणा में माफ किया गया 18 करोड़ का बिजली बिल सरचार्ज

  • गुरुग्राम सर्कल-1 में 236 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 21.87 लाख रुपये माफ
  • बिजली सरचार्ज माफी योजना का 30 नवंबर से पहले ही मिलेगा लाभ

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने बताया कि बिजली निगम द्वारा हरियाणा में अब तक 18 करोड़ रुपए से अधिक का सरचार्ज माफ कर दिया है। 14996 उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशि खत्म करते हुए 2616.41 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। गुरुग्राम सर्कल-1 में 236 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 21.87 लाख रुपये माफ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– अब हरियाणा के लोग भी खरीद सकेंगे वीआईपी नंबर

उन्होंने अपने बकाया बिल के 114.36 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। प्रदेश में अभी तक 14996 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ उठाया है। जिसमें सिंचाई, जन स्वास्थ्य, पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम आदि सरकारी विभागों के 17 तथा निजी 14979 उपभोक्ता शामिल हैं। अन्य बकायादार उपभोक्ता भी 30 नवंबर से पहले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। गुरुग्राम सर्कल दो में 1132 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 86.27 लाख रुपये माफ कर दिया गया है। उन्होंने अपने बकाया बिल के 329.89 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं।

आंकड़ों पर एक नजर

  • फरीदाबाद सर्कल: 869 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 123.70 लाख माफ
  • पलवल सर्कल: 1799 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 110.46 लाख माफ
  • रेवाड़ी सर्कल: 2308 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 26.27 लाख माफ
  • नारनौल सर्कल: 1209 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 57.64 लाख माफ
  • भिवानी सर्कल: 2322 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 295.47 लाख माफ
  • जींद सर्कल: 2443 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 904.34 लाख माफ
  • हिसार सर्कल: 967 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 142.00 लाख माफ
  • फतेहाबाद सर्कल: 1086 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 50.53 लाख माफ
  • सरसा सर्कल: 625 उपभोक्ताओं का सरचार्ज 21.49 लाख माफ

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।