अधिकार व कर्तव्य की पालना से अवगत कराता है देश का संविधान: डॉ. चरणप्रीत कौर

बीएड द्वितीय साल की समेस्ता ने लिखा संविधान पर सबसे अच्छा लेख

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ और ‘साहित्यिक व ललित कला संगठन’ के सौजन्य से संविधान दिवस के उपलक्ष पर लेखन प्रतियोगिता और संविधान के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण पर एक गतिविधि करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर और प्राचार्या डॉ. रजनी बाला द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को संविधान के नियमों की पालना व सम्मान पर प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक प्रो. संदीप कुमार द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. प्रेम कुमार व डॉ. मीनाक्षी द्वारा निभाई गई।

यह भी पढ़ें:– पंजाब: सोशल मीडिया से हटाएं हथियारों वाली पोस्ट, पुलिस ने दिया 3 दिन का समय

प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष की समेस्ता ने सबसे अच्छा लेख लिख। वहीं डीएलएड प्रथम वर्ष की नीतू को सांवत्ना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्राचार्या व कॉलेज प्रशासिका ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया और राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसलिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर देशवासी अपने आप में गौरव महसूस करता है कि संविधान हम सभी को अधिकार व कर्तव्य की पालना से अवगत कराता है। इसलिए नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।