हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home खेल भारत ने 11 सा...

    भारत ने 11 साल बाद बनाई विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप में जगह

    Korfball Championship

    बैंकॉक (एजेंसी)। भारतीय कोर्फ़बॉल टीम ने एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप 2022 में पांचवां स्थान हासिल करके विश्व चैंपियनशिप के लिए 11 साल बाद क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने रविवार को यहां आईकेएफ एशिया-ओशिनिया कोर्फ़बॉल चैंपियनशिप के अपने आखिरी मैच में जापान को 12-10 से हराया। भारत की चैंपियनशिप में शुरूआत अच्छी नहीं रही और उन्हें आॅस्ट्रेलिया के हाथों 18-8 की हार का सामना करना पड़ा।

    इसके बाद हालांकि टीम ने वापसी करते हुए जापान (15-10) और मेजबान थाईलैंड (16-9) को शिकस्त दी। चीनी ताइपे से 11-36 से हारने के बाद भारत ने इंडोनेशिया को 25-8 से हराकर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। अंतरराष्ट्रीय कॉर्फबॉल संघ (आइकेएफ) के सौजन्य से आयोजित विश्व चैंपियनशिप ताइपे में 20 से 29 अक्टूबर 2023 तक खेली जाएगी। भारत 11 साल बाद विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा, जबकि इससे पहले उसने 2011 में इस टूनार्मेंट में जगह बनाई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here