हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश जोधपुर : सिले...

    जोधपुर : सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बच्चों सहित 5 की मौत, 50 घायल

    Cylinder Blast

    जोेधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जोधपुर जिले के शेरगढ तहसील के भूंगरा गांव में शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चोें सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा करीब पचास लोग झुलस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूंगरा गांव में दोपहर तखतसिंह के घर में शादी समारोह में बारात रवाना होने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया तथा अफरा तफरी मच गयी। हादसे में पांच एवं सात वर्ष के दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गयी तथा दूल्हा सुरेन्द्रसिंह सहित करीब पचास लोग झुलस गये है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा सहित आला अधिकारी अस्पताल एवं मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कैसे हुई घटना

    हादसे की सूचना मिलने के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट कर दिया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाद एक पहुंचे घायलों से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शादी समारोह के दौरान हॉल के एक चौक में महिलाएं बैठकर बातें कर रही थीं। इस दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट होकर महिलाओं के ऊपर गिरा। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और विधायक मनीषा पंवार, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी अस्पताल पहुंची।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here