हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश कार खाई में ग...

    कार खाई में गिरी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

    Accident

    बागेश्वर/नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के बागेश्वर में गुरूवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। मृतकों में तीन महिलायें शामिल हैं। राज्य आपदा प्रबंधन बल की प्रवक्ता श्रीमती ललिता दास नेगी के अनुसार बागेश्वर के कपकोट तहसील में शाम को वैगनार कार रमाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार महिलाओं समेत छह लोग सवार थे।

    कैसे हुआ हादसा:

    जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि महिला व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दरपान सिंह (60) , लाली देवी (55), गोपुनी देवी (62) व आनुली देवी (50) निवासी शामिल हैं जबकि पुष्पा देवी (32) व ज्योति (4) गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन बल की हेड कांस्टेबल टीम टीका सिंह कार्की की अगुवाई में मौके पर पहुंची और घायलों एवं शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here