हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 1888 लाभार्थी...

    1888 लाभार्थी ले चुके हैं अब तक चिरायु हरियाणा योजना का लाभ

    Ayushman Bharat Yojana

    10 दिसंबर को मुख्यमंत्री 10 लाख लाभार्थियों को वितरित करेंगे चिरायु कार्ड

    • 31 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को मिल जाएंगे चिरायु स्वास्थ्य कार्ड: मुख्यमंत्री

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंत्योदय परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप शुरू की गई चिरायु हरियाणा योजना लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। 21 नवंबर को योजना शुरू होने के बाद अब तक 1888 लोग इसका लाभ ले चुके हैं। प्रदेश के लगभग 28 लाख अंत्योदय परिवारों को इस स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा यानि सवा करोड़ हरियाणवी इससे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री का विजन है कि प्रदेश के अंत्योदय परिवार बेहतर इलाज से वंचित ना रहें। आम जन के स्वास्थ्य से जुड़ी यह कल्याणकारी योजना ‘गेम चेंजर’ साबित हो रही है।

    यह भी पढ़ें:– कल से विशेष शिविरों का लाभ उठाकर करवाये फैमिली आईडी में शुद्धिकरण

    इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 दिसंबर को 10 लाख लाभार्थियों को नए चिरायु कार्ड वितरित करेंगे। यह कार्ड प्रदेश के 1600 गॉंवों और सभी शहरी क्षेत्रों आयोजित कार्ड वितरण शिविरों के माध्यम से आबंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री आॅनलाइन माध्यम से इस शिविरों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य लाभ प्रत्येक परिवार को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों को अच्छे उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इन लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कृतसंकल्प है।

    कार्ड बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिरायु हरियाणा योजना के कार्ड त्वरित गति से बनाने का कार्य किया जाए ताकि जल्द से जल्द लोगों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि चिरायु स्वास्थ्य कार्ड सूचीबद्ध निजी या सरकारी नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुष्मान मित्र द्वारा तथा नजदीकी सीएससी केंद्र सीएससी वीएलई द्वारा बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्ड बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क है।

    कैशलेस 5 लाख तक का होगा नि:शुल्क इलाज

    मनोहर लाल ने कहा कि कार्ड बनने के बाद 729 सूचीबद्ध अस्पतालों में 1500 से अधिक सूचीबद्ध बीमारियों का कैशलेस 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। लाभार्थी को कार्ड रजिस्टर करवाने के तुरंत उपरांत निशुल्क (ब्लैक एंड वाइट) कार्ड तथा पीवीसी कार्ड 15 दिनों पश्चात दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि 31 दिसंबर तक सभी को ये कार्ड मिल जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here