हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश दूल्हे ने दुल...

    दूल्हे ने दुल्हन को गिफ्ट किया 30 हजार का गधा, जानें क्या है मामला

    Funny Gift

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब फोटों व वीडियो सामने आती रहती है। ऐसे ही फनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रहे हैं। शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन के लिए सबसे ज्यादा स्पेशल होता है। ऐसे में हर किसी की नजर दूल्हे-दुल्हन की एक-एक एक्टिविटीज पर रहती है। क्या आपने कभी किसी शादी में दुल्हन को तोहफे में गधा मिलते देखा है? वाकई ये कोई मजाक नहीं है, बल्कि ऐसा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हुआ है। ये लम्हा देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई। आपको पूरा माजरा समझाते हैं।

    https://www.instagram.com/p/Cl54RyLDx2u/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e8afb13d-c993-44c5-8357-d2e5130e60e5

    तोहफे में दिया गधा?

    दरअसल, दूल्हा अजलान शाह ने इंस्ट्राग्राम पर बताया कि ‘मैं हमेशा से जानता था कि वारिशा को गधे के बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए ये मेरी तरफ से शादी का तोहफा है। ये कहना है अजलान शाह का, जिन्हें लेकर इस वक्त पाकिस्तान और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुआ है। अपनी दुल्हन को ये खास तोहफा देते हुए उन्होंने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। शादी के मौके पर अपनी दुल्हन को गिफ्ट देते वक्त अजलान ने कहा कि, ‘सवाल ये है कि तोहफे में गधा ही क्यों? तो इसका जवाब ये है कि एक तो ये आप को पसंद है और दूसरा ये दुनिया का सबसे मेहनती और प्यार करने वाला जानवर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here