हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश इस सीएम ने रख...

    इस सीएम ने रखी महिला बॉडीगार्ड, जानिए कितनी और क्यों

    नई दिल्ली। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री की सुरक्षा महिला बॉडीगार्डों को दी है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला बॉडीगार्डों को दी गई है। उनके सुरक्षाघेरे में 9 महिला बॉडीगार्डों को शामिल किया गया है। स्टालिन के सुरक्षाघेरे में ये सफारी सूट पहनकर -95 सब-मशीन गन, एके-47 और 9 पिस्टल के साथ नजर आती हैं। ये सभी तमिलनाडु से ताल्लुक रखती हैं।

    MK Stalin

    80 आवेदन में से इन 9 महिलाओं का चयन स्टालिन की कोर सिक्योरिटी टीम के लिए किया गया है। यह देश में पहला मौका है जब किसी सीएम की कोर सिक्योरिटी टीम में महिला सुरक्षागार्डों की तैनाती की गई है। हालांकि, दुनियाभर में कई ऐसे सेलिब्रिटी हुए हैं जिन्होंने महिला सुरक्षाकर्मियों को हायर किया। जानिए, मुख्यमंत्री स्टालिन ने क्यों रखे महिला सुरक्षागार्ड, उनकी कोर सिक्योरिटी टीम कौन-कौन शामिल है और इन्हें कैसे ट्रेंड किया गया?

    महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह कदम

    स्टालिन की कोर सिक्योरिटी टीम में महिलाओं को शामिल करने की घोषणा इसी साल 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर की गई थी। महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह कदम उठाया गया था। मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले में शामिल करने के लिए महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वाली महिलाओं को शारीरिक और मानसिक परीक्षण से गुजरना पड़ा। कई महीनों की ट्रेनिंग के बाद 80 आवेदकों में से 9 महिलाओं को मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे के लिए चुना गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here