हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इस राज्य में ...

    इस राज्य में मिलेगी शादी के बाद नौकरी, जानिए कब और कैसे

    लखनऊ (एजेंसी)। यूपी में शादी करो और नौकरी पाओ! भले ही सुनने में ये हैरानी भरा लगता है, लेकिन ऐसा सच में है। दरअसल, यूपी में नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के मुताबिक जॉब देने की तैयारी है। यूपी के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और रोजगार देगी। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बलिया के बांसडीह पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया था।

    यह भी पढ़ें:– सर्च अभियान में मिले 4 पिंजरे और 4 शिकारी पकड़े

    क्या है माजरा

    आपको बता दें कि यूपी के सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों से आने वाले लोगों की शादी करवाई जाती है। इससे इन गरीब परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है। सरकार की तरफ से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में एक साथ सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों की शादी करवाई जाती है। पंडितों द्वारा एक साथ मंत्रोच्चार भी किया जाता है।

    योगी के मंत्री का बयान

    हालांकि, परिवहन मंत्री द्वारा सामूहिक विवाह में शादी करने वाले नवविवाहित जोड़ों को नौकरी का आॅफर देने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में इन कार्यक्रमों में शादी करने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। मंत्री की तरफ से इशारा किया गया है कि ‘शादी करो और नौकरी पाओ’ आॅफर का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here