हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश सीजन की पहली ...

    सीजन की पहली धुंध देखकर किसानों के चेहरे खिले, फसलों के लिए फायदेमंद

    fog

    सीजन की पहली धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

    धमतान साहिब ( सच कहूँ / कुलदीप नैन)। सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली, जैसे ही लोग सुबह उठे तो चारो तरफ कोहरे की चादर छाई हुई मिली जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दो दिन पहले तक तापमान में गर्मी महसूस की जा रही थी, लेकिन सोमवार सुबह का मौसम दो दिन पहले के मुकाबले ठंडा महसूस हुआ। इस धुंध के कारण सड़कों पर वाहन भी सुबह रेंग-रेंगकर चले। धुंध के चलते इक्का दुक्का जगह पर वाहनों के आपस में टकराने के समाचार भी सामने आए लेकिन किसी भी हादसे में कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ।

    वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

    धुंध छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार पर एक तरह से ब्रेक सा लग गया। सुबह के समय स्कूल वैन अधिक चलती है। ऐसे में स्कूल वैन चालक भी परेशान दिखे। इसके अलावा बच्चों को भी परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। सर्दी के मौसम में पहली बार धुंध छाई है इस कारण वाहन चालकों को वाहन चालाने में दिक्कत भी हुई। यहीं कारण है कि एक दूसरे के पीछे वाहन चल रहे थे।

    फसलों के लिए फायदेमंद – किसान

    धुंध छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। ऐसे में यह फसलों के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी अच्छी गेहूं की फसल होगी। किसान कृष्ण, रामफल, भीरा, राममेहर, सत्ता ने सच कहूँ से बातचीत करते हुए बताया कि दिसंबर महीना आधा बीत चुका है। इस बार धुंध होर सालों की अपेक्षा काफी देर से शुरू हुई है। किसानों ने बताया जितनी अधिक धुंध व ठंड पड़ेगी वो सरसों व गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। किसानों की माने तो अगर ऐसी ही धुंध रही तो सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार होगी।

    धुंध में वाहन चलाते समय ये रखे सावधानियां

    • सफेद पट्टी के सहारे वाहन चलाए।
    • धुंध के समय एक दूसरे वाहन को क्रास न करे।
    • सड़क किनारे अपने वाहन खड़े न करे।
    • Fog लाइट का प्रयोग करे।
    • घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here