हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इंटरनेट मीडिय...

    इंटरनेट मीडिया पर दोस्त बनी दो बच्चों की मां किशोर के घर पहुंची

    भोपा (सच कहूँ न्यूज)। इंटरनेट मीडिया पर चैटिंग परेशानी का सबब बनती जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर किशोर की दोस्त बनी दो बच्चों की मां जब किशोर के घर पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। स्वजन ने महिला को आड़े हाथों लिया तथा महिला पर बच्चे को बिगाड़ने के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। घंटो बाद महिला के द्वारा माफी मांगने के बाद मामला निपटा गया।

    क्या है मामला

    बीते शनिवार की देर शाम मेरठ निवासी दो बच्चों की मां भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग युवक के घर में पहुंची तथा युवक से आॅन लाइन दोस्ती की बात भी बताई। महिला के अनर्गल आरोप के बाद घर की महिलाओं ने आगन्तुक महिला को खरी खोटी सुनाई। रात भर स्वजन व आसपास के लोगों ने महिला को समझाया। आगन्तुक महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक की पूछताछ के लिये थाने ले आई।

    रविवार की सुबह युवक की मां व स्वजन ने थाने आकर बताया कि अज्ञात महिला उनके 17 वर्षीय बेटे को मोबाइल फोन के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाकर धन उगाही के प्रयास कर रही है। घंटो गहमा-गहमी के बाद आगन्तुक महिला ने अपने किए की क्षमा याचना कर मामले को निपटाने को कहा। जिसके बाद वह मेरठ चली गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here