हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में समलैं...

    देश में समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं देने की मांग

    maharashtra politics

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को समलैंगिक विवाह को देश में मान्यता नहीं देने की राज्यसभा में मांग की। मोदी ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कुछ देशों में इसे स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि समलैंगिक विवाह से अनेक समस्यायें पैदा होगी। इस पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए।

    50 हजार किसानों ने की आत्महत्या

    आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह ने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि पिछले दिनों 50 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिये। यह मूल्य किसानों को नहीं मिलता है।
    उन्होंने कहा कि 2020-21 में किसानों ने आन्दोलन किया था, उन मांगों को पूरा किया जाना चाहिये। किसानों को फसल विविधिकरण के लिए प्रत्साहित किया जाना चाहिये।

    भाजपा के हरनाथ सिंह ने कहा कि दोषपूर्ण न्याय व्यवस्था के कारण देश में पांच करोड़ मामले लंबित हैं। समयबद्ध न्याय प्रणली लागू की जानी चाहिये। न्यायालय में रिश्वतखोरी आम बात है। देश की मातृभाषा में न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को सस्ता, सुलभ और सरल न्याय मिलना चाहिये।

    अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की मांग

    आम आदमी पार्टी के राघव चड्डा ने पंजाब से अधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के मोहाली और अमृसर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है लेकिन वहां से बहुत कम विमानों की सेवा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पूरी दुनिया में रहते हैं, जिन्हें सुविधा मिलनी चाहिये।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here