हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश तूफानी लहर मे...

    तूफानी लहर में डूबा नौसैनिक जहाज, 100 से ज्यादा सैनिक डूबे

    थाईलैंड का नौसैनिक जहाज डूबा

    बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान के दौरान थाई नौसेना का एक जहाज डूब गया, जिससे 100 से अधिक नाविक फंस गये हालांकि उनमें से अधिकतर को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– कोहरे के बीच 8 वाहन टकराये, 3 की मौत, 9 घायल

    कैसे हुआ हादसा

    रॉयल थाई नेवी के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में किसी नाविक की मौत नहीं हुई है लेकिन चालक दल के 106 में से 28 सदस्य अब भी पानी में फंसे हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। नौसैनिक जहाज एचटीएमएएस सुखोताई प्राचुआप खीरी खान प्रांत में बंग सफन जिले के तट से महज 32 किमी दूर पानी में गश्त पर था, तभी रविवार रात करीब 11.30 बजे तूफान में फंस गया।

    रॉयल थाई नौसेना ने बताया कि तीन नौसैनिक जहाजों और हेलिकॉप्टरों को सहायता के लिए भेजा गया था, लेकिन जहाज के डूबने से पहले केवल एचटीएमएएस क्रबुरी ही उस तक पहुंच सका। एचटीएमएएस क्रबुरी ने सुखोताई पर सवार 106 नाविकों में से 78 को बचा लिया। चालक दल के शेष सदस्यों को खोजने के लिए रात भर खोज जारी रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here