हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चौकीदारों को ...

    चौकीदारों को बंधक बनाकर बदमाश सरार्फा दुकान से लाखों के जेवर, नगदी ले गये

    हमीरपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर में कोतवाली के चंद कदम दूरी पर बदमाशों ने दोनों चौकीदारों को बंधक बनाकर ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी ले उड़े। पुलिस के मुताबिक कल देर रात शहर के व्यस्ततम इलाके किंग रोड में अली ज्वैलर्स की दुकान है, उस क्षेत्र की दुकानों की रखवाली करने के लिये व्यापार मंडल ने विन्दा और रामेश्वर दो चौकीदारों को नियुक्त कर रखा है।

    यह भी पढ़ें:– निकाय चुनाव पर कोर्ट का फैसला पिछड़ा वर्ग के लिये निराशाजनक- मोहन प्रजापति

    क्या है मामला

    दोनों चौकीदार कल देर रात रखवाली कर रहे थे तभी छह सशस्त्र बदमाशों ने दोनों चौकीदारों को पहले तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और जमकर मारा पीटा इसके बाद मशीन से शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गये और वहां रखे जेवरात और नगदी लूटने के बाद फरार हो गये है। घटना को अंजाम देने के बाद चौकीदारों के हाथ पैर भी खोल दिये।दुकानदार आरिफ ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि दुकान से करीब पांच लाख का सामान बदमाश उठा ले गये है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर जाकर मामले की छानबीन कर रहे है। पुलिस अधिकारी बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here