हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश बरनावा आश्रम ...

    बरनावा आश्रम में रविवार को बजेगा राम-नाम का डंका

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार माह का भंडारा 1 जनवरी 2023 दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा बागपत उत्तर प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए आश्रम के आस-पास के जनपदों की साध-संगत पूरे जोरों शोरों से तैयारी कर रही है, कड़ाके की ठंड को देखते हुए साध-संगत के लिए गर्म बिस्तरों, अलाव, जल पान, लंगर भोजन, ठहरने की व्यवस्था और वाहनों के लिए ट्रैफिक के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी समितियों के सेवादार भाई-बहन आश्रम में पहुंचकर अपनी अपनी सेवा में जुट गए हैं। पावन भंडारे की नामचर्चा को लेकर यूपी और उतराखांड की साध-संगत में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है।

    बता दें कि कल शनिवार को भंडारे की पूर्व संध्या पर बहनों द्वारा जागो भी निकली जायेगी और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गाकर सेवादारों द्वारा खुशियां मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश के 45 मेंबर महेंद्र इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे की व्यापक व्यवस्था हेतु समस्त 45 मेंबर भाई बहनों की अलग-अलग सेवाओं में ड्यूटी लगा दी गई है, भंडारे के अवसर पर पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों को भी गति प्रदान की जायेगी। श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 के नियमों को दृष्टिगत रखते हुए मास्क पहनकर आने के निर्देश दे दिए। मुख्य द्वार पर सेनिटाइजर की व्यवस्था भी होगी।

    Naamcharcha

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here