हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश नए साल का शुभ...

    नए साल का शुभारंभ, सारी संगत मांग रही एक ही दुआ…

    msg

    न्यू ईयर यानी नया साल साल हर किसी के जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके लिए नव वर्ष शुभ साबित हो। उसकी सारी इच्छाएं पूरी हों। साथ ही उनके चाहने वाले भी नए साल में खूब तरक्की और सफलता हासिल करें। नए साल के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं। लेकिन डेरा श्रद्धालु नया साल अलग अंदाज से मना रहे हैं। साध-संगत ने पूज्य गुरु जी को परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह और नव वर्ष का बधाई कार्ड भेजा है।

    आया आया नव वर्ष 2023 है आया,
    सभी ने एक दूजे को खुशियों का सन्देश लगाया।

    पुराने वर्ष को करके विदा,
    हर बुराई से सब हों जुदा।

    नववर्ष में सब करें ये संकल्प,
    जीवन शैली का बदलेंगे कायाकल्प।

    हर नववर्ष का आगाज डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों के लिए होता है बड़ा खास,
    ये होता हमारे प्यारे सतगुरु साईं शाह सतनाम जी महाराज का है अवतार मास ।

    पूज्य सतगुरु एमएसजी की पावन शिक्षा पर सब अमल कमाओ जी,
    147 प्रकार के समाज सेवा के पूज्य गुरूजी जी के कार्यों को आगे बढ़ाओ जी,
    सतगुरु रहबर से खुशियों रहमतों के समुद्रों के समुद्र पाओ जी।

    हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, केरल, असम, जम्मू और कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, ओड़िशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पड़ोसी देश नेपाल समेत विदेशों के डेरा श्रद्धालुओं ने नव वर्ष पर पूज्य गुरु जी से प्रार्थना की है …

    msg

    हे MSG हम अरदास करते हैं कि, हमारे MSG गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा को जल्दी से जल्दी परमानेंट ( permanent ) बाहर लेकर आएं ,ताकि हुजूर पिताजी हमें इंसानियत के भलाई के हर कार्य के लिए खुद प्रेरित करें और हमें गाइड करें l

    देश के विभिन्न राज्यों की संगत अरदास करती हुई… 

    dera

    हे मालिक !
    दिन भर में मुझसे कोई ऐसा कर्म न हो, 
    जो तेरी नज़र में गुनाह हो। 
    हक़-हलाल की कमाई करके खाऊं। 
    किसी का दिल न दुखाऊं। सबसे नि:स्वार्थ प्रेम करूं। 
    जितना हो सके चलते-फिरते सुमिरन करूँ। 
    सच्चे सतगुरु जी हरपल आप जी की याद बनी रहे जी। 
    हे मालिक! अच्छे कर्म करूं, सबका भला करूं, 
    तेरे दर्श कर सकूं।

    msg

     dera

    हे मालिक तुझे लाज है अब बहुत हो गया तू दया मेहर रहमत कर और तेरे प्यार मोहब्बत की राह में हमें कोई तकलीफ ना आये तू ऐसी रहमत बख्श और सबको सुमति दे किसको कैसी देनी है यह तू सब जानता है जिसको जैसी देनी है वैसी दे वो तेरी मर्जी |

    New Year पर Saint Dr. MSG के वचन

    msg

    पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि नया साल आपको मुबारक हो और यह आपके लिए खुशियां लेकर आए। जो गलतियां आपने इस साल में की है वो अगले साल में न करने का प्रण करें। जो आपने सुमिरन किया, सत्संगें सुनी वो आपके साथ रहेगा, वहीं अपने अवगुणों व बुरी आदतों को छोड़ दें। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि एक जनवरी से पावन अवतार माह शुरू हो रहा है। इस पावन अवतार माह में प्रतिदिन सतगुरु को हाजर नाजर जान कर ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर अपने अंदर की एक बुरी आदत जरूर छोड़ें और संकल्प लें कि जिंदगी में ये गलती दोबारा नहीं करूंगा। ऐसा करने से आप अंदर-बाहर से खुशियों से मालामाल हो जाएंगे।

    dera

    dera

    अच्छा सोचेंगे, अच्छा होगा
    बुरा सोचेंगे, बुरा होगा
    इसी विचार को स्मरण करते हुए
    अपने नए साल का जश्न मनाए

    dera-flower

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here