हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश राहुल ने बताय...

    राहुल ने बताया कड़ाके की सर्दी में टी-शर्ट पहनने का राज

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश के उत्तरी हिस्से में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहन कर चलने को लेकर उठ रहे सवालों पर शनिवार को कहा कि क्यों सर्दी से डरते नहीं है इसलिए टी शर्ट पहनते हैं।

    गांधी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में तीखी सर्दी में टी-शर्ट पहनने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें ठंड महसूस नहीं होती है इसलिए स्वेटर नहीं पहनते हैं और टीशर्ट पहनकर के चलते हैं। ठंड लगेगी तो वह जरूर स्वेटर पहनेंगे। उन्होंने कहा,‘मैं सर्दी से डरता नहीं हूं। इसलिए टी शर्ट पहनता हूं। आप सर्दी से डरते हैं इसलिए स्वेटर पहनते हैं। सच्ची बात यह है कि मुझे ठंडी नहीं लगती है। ठंड लगेगी तो मैं स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here