हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश Breaking News...

    Breaking News: सीएम भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतान के घर के पास जिंदा बम मिला है। बम मिलने से हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मान के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना स्थल में पुलिस मौजूद है।

    क्या है मामला:

    चंडीगढ़ के कंसल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां आम के बगीचे में जिंदा बम मिला। यह जगह पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के घर से महज 2 किमी दूर है। दोनों मुख्यमंत्रियों के हैलीपेड यहां से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। यहां के चप्पे-चप्पे की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिंदा बम को जल्द डिफ्यूज किया जाएगा।

    आम के बगीचे में जिंदा बम्

    चंडीगढ़ पुलिस के सिविल डिफेंस नोडल आॅफिसर कुलदीप कोहली ने कहा कि कंसल और नया गांव के टी-पॉइंट के बीच मे आम के बगीचे में जिंदा बम मिला है। हमने पूरे इलाके को कवर कर लिया है। आर्मी बम स्क्वाड को इसकी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आर्मी बम स्क्वाड यहां पहुंचेगा और बम को डिफ्यूज करेगा। उसके बाद इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। हम यह पता लगाएंगे कि आखिर जिंदा बम यहां कैसे पहुंचा।

    रेस्क्यू टीम के हेड ने कही यह बात

    दूसरी ओर, रेस्क्यू टीम के हेड संजीव कॉलेज ने कहा कि पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ और पंजाब के बॉर्डर एरिया के पास जिंदा बम मिला है. हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सबसे पहले पूरा इलाका सील कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here