हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा परिवार को खुश...

    परिवार को खुशियों से भर देगी नन्हीं पिहू

    रंजीता मेहता और अनिल थापर ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

    पंचकूला। (सच कहूँ/चरण सिंह) हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की ओर से संचालित शिशु गृह सेक्टर 15 पंचकूला में जहां एक बच्ची का लालन पालन हो रहा था, उस बच्ची को अब अपना नया परिवार मिला है। जहां पर उसे अपने परिवार के रूप में वे सब खुशियां मिलेंगी, जो खुशियां परिवार न होने पर कोई भी महसूस करता होगा। हरियाणा के जिला फरीदाबाद रहने वाली दंपति अपने परिवार में बच्ची पिहू को पाकर बेहद खुश नजर आई। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल थापर विशेष तौर पर मौजूद रहे। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने अनिल थापर और बच्ची के नए परिवार का स्वागत किया।

    हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की ओर से संचालित शिशुगृह पंचकूला में आयोजित अडाप्शन सेरेमनी कार्यक्रम में रंजीता मेहता ने बच्चे को उनके नए परिवार को सौंप उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रंजीता मेहता ने कहा कि बच्ची को नया परिवार मिला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह नए परिवार को खुशहाली से भर देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् द्वारा संचालित शिशुगृह में उन सभी बेआसरा बच्चों का लालन-पालन परिवार के रूप में किया जाता है। जिन्हें अपनों ने बेगाना कर दिया। अडाप्शन की लंबी प्रक्रिया के बाद उन बच्चों को नया परिवार मिलता है।

    रंजीता मेहता ने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित अडाप्शन एजेंसी कारा के तहत सारी प्रक्रिया आनलाइन होती है और उस प्रक्रिया उपरांत ही किसी भी बच्चे को अडाप्शन में दिया जाता है। इस अवसर पर शिशु गृह की प्रभारी डा. मिलन पंडित, सुपरीटेंडेंट अमृतपाल कौर एवं विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।

    बच्ची को उड़ने को देंगे खुला आसमान

    रंजीता मेहता ने कहा कि परिवार बच्ची को उड़ने को खुला आसमान देगा, ताकि वे जिंदगी में जो मुकाम पाना चाहे, वह उसे मिले और उनके सपनों को पूरा करने का कार्य करे। अनिल थापर ने हरियाणा बाल कल्याण परिषद् के प्रयासों को सराहा। अनिल थापर ने कहा कि रंजीता मेहता के मानद महासचिव बनने के बाद इस परिषद की गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है और बच्चों के कल्याण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here