हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ब्लॉक सिरसागं...

    ब्लॉक सिरसागंज के सेवादारों ने ब्लॉक नाम चर्चा कर जरूरतमंदों को बांटा राशन और कंबल

    अशोक कुमार पत्रकार सिरसागंज

    सिरसागंज। (सच कहूँ न्यूज) पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के अवतार महा के उपलक्ष में ब्लॉक सिरसागंज के सेवादारों ने ब्लॉक नाम चर्चा इटावा रोड स्थित प्रेमी कृषि यंत्र निर्माता के प्रांगण में आयोजित की। ब्लॉक के सेवादारों ने नाम चर्चा स्थल को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया कविराज भाइयों ने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के अवतार महा के शब्द लगाकर साध-संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया नाम चर्चा में ब्लॉक सिरसागंज की समस्या संगत ने बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नाम चर्चा के उपरांत ब्लॉक के समस्त सेवादार एवं साथ संगत ने जरूरतमंदों को राशन और कंबल वितरण किए।

    नाम चर्चा में 45 मेंबर करतार सिंह इन्सां ने साध-संगत को मानवता भलाई के कार्य करने पर जोर दिया। वही ब्लाक भंगी दास अशोक कुमार इन्सां ने सभी साध-संगत को सेवा सिमरन और परमार्थ करने का आह्वान किया। ब्लॉक नाम चर्चा में समस्त साध संगत तथा सेवादार मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here