हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र के...

    महाराष्ट्र के फलटन व आठपाड़ी में डेरा अनुयायियों ने किया रक्तदान

    फलटन/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज)। रक्तदान की सेवा में अग्रणी रहने वाले डेरा सच्चा सौदा अनुयायी विश्वभर में ह्यर्ट्यू ब्लड पम्पह्ण के नाम से जाने जाते हैं। उनकी यह अनूठी पहचान यूं ही नहीं बनी, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की रहनुमाई में 90 के दशक से ही लाखों करोड़ों डेरा अनुयायी अपने सतगुरु की पावन प्रेरणाओं पर फूल चढ़ाते हुए यथासम्भव जरूरतमंदों को रक्तदान कर इंसानियत के प्रति अपनी सेवा निभाते आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– बिहार में पूज्य गुरु जी के भजन में मचाई धूम

    इसी कड़ी में पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए महाराष्ट्र के फलटन में रहने वाले सुखदेव इन्सां ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में फलटन ब्लड बैंक में जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान किया। इसके साथ ही ब्लॉक आटपाड़ी के अवि इन्सां व उनकी बहन श्वेता लोखंडे इन्सां ने अपने जन्मदिन की खुशी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए फलटन ब्लड बैंक में रक्तदान किया। बता दें कि पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन के चलते आज डेरा सच्चा सौदा रक्तदान के क्षेत्र में तीन विश्व रिकॉर्ड कीर्तिमान के रूप में स्थापित कर मानवता की इस सेवा में पहले पायदान पर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here