हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश 8वीं कक्षा की...

    8वीं कक्षा की छात्रा कक्षा में हार्ट अटैक से मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    राजकोट (सच कहूँ न्यूज)। हार्ट अटैक आने से अचानक मौत होने की खबरें आजकल आम होती जा रही है। गुजरात के राजकोट में एक स्कूल में पढ़ रही 8वीं कक्षा की छात्रा को बीच क्लास में अचानक से दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसको बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजकोट के गोंडल रोड पर ए.वी. जसानी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा को कक्षा की दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। छात्रा को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज काम नहीं आया और उसकी मौत हो गई। छात्रा ढेबर रोड गोपालनगर गली चौथी में रहने वाली रिया किरणभाई सागर (उम्र 16) थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here