हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ यदि आईओसी नही...

    यदि आईओसी नहीं माना तो मैं पद त्याग दूंगा: चौटाला

    नयी दिल्ली:  भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) के आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किये गये अभय सिंह चौटाला ने गुरूवार को कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति(आईओसी) उनके इस पद को स्वीकारती नहीं है तो वह एक बार फिर भारतीय खेलों के हित में अपना पद त्याग देंगेे।
    चौटाला ने आईओए के अाजीवन अध्यक्ष और हरियाणा ओलंपिक संघ(एचओए) के अध्यक्ष के रूप में एक बयान जारी कर कहा“मैं आईओए को आजीवन अध्यक्ष के मानद पद पर खुद को नियुक्त करने के लिये धन्यवाद देता हूं।
    मैंने एक अलग पत्र के जरिये आईओए के अध्यक्ष एन रामचंद्रन को सूचित किया है कि यदि आईओसी को मेरा इस पद पर नियुक्त होना पसंद नहीं आता है तो मैं अपने पद का त्याग करने के लिये तैयार हूं। (वार्ता)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here