हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सफाई महाअभिया...

    सफाई महाअभियान पर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, जानें अन्य नेतागण क्या बोले

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। 23 जनवरी 2023 का दिन पूरी दुनिया के इतिहास का सुनहरी पन्ना बन गया है। इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी राज्य की सफाई एक ही दिन में केवल सवा 5 घंटों में कर दी हो। 22 जिलों हैडक्वार्टरों से लेकर शहर, कस्बों, मंडियों, 7356 गांवों तक डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने कूड़ा इकट्ठा कर चमका दिया। सच्चे मुर्शिद-ए-कामिल पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र अवतार महीने और पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की खुशी में हरियाणा की साध-संगत ने सफाई महाअभियान का शुभ कार्य कर इतिहास रच दिया। सेवादार की प्रार्थना पर इस सफाई महाअभियान का शुभारंभ पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बरनावा उत्तर-प्रदेश से अपने पवित्र कर-कमलों से झाड़ू लगाकर किया। आइयें जानते हैं सफाई माअभियान पर क्यो बोले नेतागण…

    ‘‘गुरु जी जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपके शिष्यों ने सफाई अभियान चलाकर पूरा शहर चमका दिया है, इसके लिए गुरु जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’’
    -मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री हरियाणा (फरीदाबाद)

    आज आपके आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साध-संगत पूरी तन्मयता से सफाई अभियान में लगी हुई है, इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई।
    -कृष्ण बेदी, ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा

    गुरु जी आमजन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपने जो स्वच्छता अभियान चलाया है वो बहुत ही सराहनीय कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आपके सफाई अभियानों से बहुत बल मिला है, आमजन स्वच्छता को लेकर जागरूक किया है।
    -कृष्ण पंवार, राज्यसभा सांसद

    गुरु जी आपकी साध-संगत ने पूरा शहर चकाचक चमका दिया है, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
    -संजय बठला, करनाल, सलाहकार, मुख्यमंत्री हरियाणा

    गुरु जी आपके आशीर्वाद से सोनीपत शहर और गाँवों में सफाई अभियान चला। संगत ने बहुत ही सेवा भाव से इस अभियान में सेवा की। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ जी।
    -मोहन लाल, राई के विधायक

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here