हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home आध्यात्मिक Live: सलाबतपु...

    Live: सलाबतपुरा में भारी तादाद में पहुंची साध-संगत, सुने पूज्य गुुरू जी के लाईव वचन

    सलाबतपुरा/बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में पंजाब की साध-संगत द्वारा आज शाह सतनाम जी रूहानी धाम डेरा राजगढ़ सलाबतपुरा में पावन एमएसजी भंडारा मनाया जा रहा है। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है व जहां साध-संगत एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में पहुंच चुकी थी, वहीं और भी साध-संगत सुबह से ही दरबार में पहुंचनी शुरू हो गई।

    एमएसजी भंडारे में पावन अवतार माह की खुशी साध-संगत द्वारा नाच-गाकर मनाई जा रही है। पंजाबी पहनावे में सजे भाई व बहनों द्वारा पंजाबी संस्कृति की झलक पेश की जा रही थी। मशहूर पंजाबी गायक बलवीर चोटियां सहित अन्य कई कवीराजों द्वारा खुशियों के शब्द बोले गए। इसके अलावा पावन भंडारे में शामिल होने पहुंची साध-संगत का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया जा रहा है। पावन भंडारे की खुशी में साध-संगत जोश जोश ठाठें मारता नजर आया।

    साध-संगत द्वारा एक दूसरे को पावन अवतार माह की बधाईयां दी जा रही हैं। खुशियों के इस मौके पर भंडारे में शामिल हुई साध-संगत का ग्लाईडरज से फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। भंडारे दौरान पूज्य गुरू जी साध-संगत को पावन अनमोल वचनों से निहाल कर रहे हैं। सुनो लाईव भंडारे का कार्यक्रम…..

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here