हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रामपुर की राज...

    रामपुर की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को किया ध्वस्त: डीटीपी ललित बजाड़

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ललित बजाड़ ने कहा कि जिला में विकसित हो रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण को शुरूआत में ही ध्वस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है, जिसके तहत मंगलवार को खरखौदा तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर की राजस्व संपदा में विकसित किए जा रहे निर्माण और अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 10 डीपीसी, 22 बाउंडरी वाल, 04 दुकानें, 05 गोदाम, एक धर्म काटा सहित 6.5 एकड़ भूमि पर विकास की जा रही अवैध कॉलोनी का ध्वस्त किया गया।

    यह भी पढ़ें:– कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों की खैर नहीं

    जिला नगर योजनाकार ने आमजनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद ना होने दें क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। इसके अलावा प्लॉट लेने से पहले यह जरूर जांच ले कि कॉलोनी निर्माण करने के लिए सरकार द्वारा अनुमति ली गई है या नहीं।

    जिला नगर योजनाकार ने बताया कि जिला में किसी भी अवैध कालोनी का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। विभाग द्वारा जिला के सभी क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध कालोनी विकसित करता है तो उसके खिलाफ शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कॉम्पलैक्स के प्रथम तल स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। तोडफोड कार्यवाही के दौरान सहायक नगर योजनाकार अनिल सहित फील्ड स्टॉफ सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here