हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हरियाणा को ले...

    हरियाणा को लेकर बड़ी तैयारी में आप

    AAP
    Aam Aadmi Party

    अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर प्लानिंग शुरू

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी अप्रैल में नया संगठन खड़ा करेगी और इसके बाद प्रदेशभर में आॅपरेशन झंडा चलाएगी। इसके लिए बाकायदा राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं को पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अनुराग ढांडा दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने वालंटियर मैपिंग अभियान शुरू कर दिया है।

    छह फरवरी तक चलेगा मैपिंग कार्य

    वालंटियर मैपिंग के लिए गत दिवस 2 फरवरी को सरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और भिवानी में पार्टी ने मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में इन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े वालंटियरों को ट्रेनिंग दी गई। इसके साथ ही बताया गया कि किस प्रकार से आमजन को पार्टी के साथ जोड़ना है। पूरे प्रदेश छह फरवरी तक यह अभियान चलेगा। इतना ही नहीं, पार्टी इसके साथ ही पूरे प्रदेश में झंडा आॅपरेशन भी चलाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here