हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शॉर्ट-सर्किट ...

    शॉर्ट-सर्किट से रिजोर्ट में लगी आग, लाखों का नुक्सान

    मलेरकोटला/संगरूर। (सच कहूँ/गुरतेज जोशी) बीती रात स्थानीय लुधियाना रोड पर स्थित हीरा रिजोर्ट में लगी आग के कारण रिजोर्ट में पड़ा लाखों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया। रिजोर्ट के मालिक अमरीक सिंह निवासी बादशाहपुर, जिसकी स्थानीय सरौद चौंक नजदीक अमरीक टैंट व लाईट सर्विस की दुकान भी है, ने पुलिस को बताया कि उसने हीरा रिजोर्ट में डैकोरेशन का सामान, पर्दे, कुर्सियां, सोफे, कवर वाले मेज, महराब, 11 सैट का सामान व अन्य जरूरी सामान पड़ा था।

    यह भी पढ़ें:– कपूरथला की पंचायत का नया फरमान, गांव में नशे को लेकर सुनाया अहम फैसला

    उसने बताया कि वह बीती रात अपने पैलेस में सो रहा था तो रात करीब तीन बजे उसे शोर सुनाई दिया जब उसने उठकर देखा तो पैलेस में आग लगी हुई थी। उसने तुरंत अपनी कार पर जाकर मालेरकोटला स्थित फायर ब्रिगेड के कार्यालय में आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के अमले ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया। अमरीक सिंह ने बताया कि रिजोर्ट में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। उसने बताया कि आग से उसका पैलेस में पड़ा लाखों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here