हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दुल्हन घर से ...

    दुल्हन घर से नगदी, जेवरात लेकर चंपत

    Hisar News
    सांकेतिक फोटो

    महिला, उसकी मां, दो बिचौलियों सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    • 8 महीने बाद गृहमंत्री के आदेश पर पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
    • पुलिस पर आरोप न्याय देने की बजाय समझौता करवाने के लिए बनाया दबाव

    भूना (सच कहूँ न्यूज)। गांव सनियाना में एक नई नवेली दुल्हन शादी के करीब दो माह बाद पति की आंखों के सामने से जेब से सात हजार छीनकर रफूचक्कर हो गई। दूल्हे ने जब शादी के बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए विवाहित का आधार कार्ड आवेदन के लिए साथ दिया तो वह फर्जी निकला। परंतु फिर भी नई नवेली पत्नी अपने पति को गुमराह करती रही। लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई के नाम पर पीड़ित का पक्ष नहीं सुना। आखिरकार 17 जनवरी को गृहमंत्री के दरबार में आपबीती सुनाई तो तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक को पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद बुधवार को भूना पुलिस ने आठ महीनों के बाद पीड़ित मुकेश कुमार की नई नवेली पत्नी किरण के अलावा बलदेव सिंह फिरोजपुर, प्रधान लक्की, राजरानी, लवप्रीत, प्रीत निवासी गोलेयावाली के खिलाफ 120 बी, 379, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– कोटा के विधायक ने सफाई महाअभियान पर दिया बड़ा बयान

    गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में सनियाना गांव निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी शादी 25 मई 2022 को पंजाब के गांव गोलेयांवाली निवासी किरण के साथ हुई थी, जिसके बलदेव सिंह और लक्की प्रधान बिचौले थे। शादी के बाद उसने मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए किरण का आधार कार्ड आवेदन के लिए साथ दिया तो वह फर्जी निकला। मुकेश का आरोप है कि एक महिने तक उसे गुमराह किया जाता रहा।

    लेकिन जब वह मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपनी पत्नी किरण को 4 जुलाई को दवा दिलवाने भूना ले जा रहा था तो लघुशंका के बहाने मोटरसाइकिल को रुकवा कर उकलाना रोड पर बागवानी नर्सरी के नजदीक सड़क किनारे खड़ी कार में जाकर चढ़ गई। वह कार के पास जाकर शोर मचाने लगा तो उसकी जेब में रखे हुए 7 हजार की नगदी छीन ली और उसके परिजन मारपीट करके मौके से फरार हो गए। मुकेश का आरोप था कि जब उसने घर जाकर देखा तो सोने के झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की चुटकी, पांजेब व करीब 20 हजार रुपये गायब थे। परंतु उसी दौरान वह किरण के मायके गया। लेकिन वहां किरण तो दूर उसके माता-पिता भी नहीं मिले।

    जान से मारने की मिल रही धमकियां

    शिकायतकर्ता ने बताया कि वहां उसका भाई और मामा मिले, जिन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने 5 सितंबर 2022 को भूना पुलिस को लिखित शिकायत दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन बाद सदर टोहाना थाने में उसे तलब किया गया, लेकिन कार्रवाई की बजाय उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इसलिए पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर हरियाणा के गृह मंत्री को 8 दिसंबर को लिखित में शिकायत भेजी और 17 जनवरी को उनके दरबार में पेश होकर न्याय के लिए गुहार लगाई।

    जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज ने पीड़ित की फरियाद को गंभीरता से सुना और फतेहाबाद एसपी को तत्काल प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए। गृह मंत्री के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक ने भूना थाना अध्यक्ष अनूप सिंह को तत्काल प्रभाव से मामले में आरोपी पत्नी किरण, बलदेव सिंह फिरोजपुर, प्रधान लक्की, राजरानी, लवप्रीत, प्रीत निवासी गोलेयावाली के खिलाफ 120 बी, 379, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में समियाना के मुकेश कुमार की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    ठगों ने केवाईसी के लिए भेजा लिंक, उड़े डेढ़ लाख

    टोहाना। फतेहाबाद जिला में साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। आए दिन ठग्गी ठोरी से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। टोहाना इलाके में एक बार फिर एक शख्स साइबर क्राइम का शिकार हो गया। उसके मोबाइल पर आए एक मैसेज पर क्लिक करने से उसके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए उड़ गए। टोहाना के वार्ड नम्बर 7 निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके फोन पर टैक्सट मैसेज आया, जिसमें बैंक खाते के केवाईसी बारे में बताया गया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से डेढ़ लाख की नगदी उड़ गई।

    उसने कोई पासवर्ड या ओटीपी सांझा नहीं किया था, फिर भी उसके साथ धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 379, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों टोहाना के ही एक शख्स को उसका साला बनकर फेसबुक मैसेंजर पर एक लाख रुपये मांगे गए थे, उसने विश्वास करके एक लाख रुपये बताए गए खाते में डलवा दिए, बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here