हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एएसआई से हाथा...

    एएसआई से हाथापाई करने के आरोप में हेड-कांस्टेबल सिंघम गिरफ्तार

    पिता भी सड़क पर लेटकर किया विरोध प्रदर्शन

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। पानीपत में ड्यूटी के दौरान एएसआई से हाथापाई करने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में सेक्टर में 13-17 थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल आशीष कुमार उर्फ सिंघम को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया। आशीष ने खुद की गिरफ्तारी देने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह वहीं से सोशल मीडिया पर लाइव हो गया। पिता भी सड़क पर लेट गए और विरोध प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें:– घुटना बदलने के लिए रोबोटिक तकनीक

    दो फरवरी को टीडीआई फ्लाईओवर पर सेक्टर 13-17 में तैनात एएसआई मनोज त्यागी ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच हेड कांस्टेबल आशीष मौके पर पहुंचे और रिश्वत लेने का आरोप लगाया। दोनों में हाथापाई हुई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मनोज त्यागी की शिकायत पर आशीष के खिलाफ छह संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। अधिकारियो ने आशीष को लाइन हाजिर कर दिया था।

    आशीष कुमार पांच दिन पहले ही गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला में लगे दरबार में भी पेश हुआ था जिन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। बुधवार रात को आशीष ने वीडियो जारी कर कहा कि वीरवार को वह एसपी कार्यालय जाकर खुद गिरफ्तारी देगा।

    इन धाराओं में की रिपोर्ट दर्ज

    आशीष कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 323, 332, 353, 506 व 120-इ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने उसी दिन सबूतों के साथ एएसआई मुकेश त्यागी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बावजूद उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here