हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    28 साल से चल रहा था फरार, गिरफ्तार कर जेल भेजा

    शिकोहाबाद। (सच कहूँ न्यूज) थाना पुलिस ने विगत 28 साल से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि गिहार कॉलोनी निवासी विल्लू उर्फ विजय पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कंजर कालोनी शिकोहाबाद पर वर्ष 1994 में मुकदमा दर्ज हुआ था । तब से वह पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ विभाग द्वारा कुर्की की कार्यवाही भी की थी । लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

    न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिये थे। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में काफी समय से जुटी हुई थी। इधर थाना प्रभारी हरविंद मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली के पिछले 28 सालों से फरार चल रहा आरोपी विजय अपने घर के निकट प्रतापपुर रोड़ पर मौजूद है । इसके बाद थाना प्रभारी मय पुलिस टीम के मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंच गए । जहां पुलिस की गाड़ी को देखकर बिल्लू उर्फ विजय भागने लगा लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया । पुलिस ने वांछित चल रहे विजय को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here