हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद नगर...

    गाजियाबाद नगर निगम ने व्यापारियों के साथ चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान, दुकानदारों से की अपील

    व्यापारी प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करें :डॉ मिथलेश कुमार

    • अभियान चलाकर शहर की कई मार्केट कराई प्लास्टिक मुक्त, श्याम पार्क एक्सटेंशन मार्केट भी हुई प्लास्टिक मुक्त

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। नगर निगम का जनपद गाजियाबाद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी है । नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश पर लगातार शहर में जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत समस्त निगम जोन के व्यापारिक क्षेत्रों में नगर निगम ने व्यापारियों के साथ मिलकर प्लास्टिक फ्री अभियान चलाया। मोहन नगर जोन के बाजारों में भी निगम की टीम ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। और प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए लोगों से अपील की गई। व्यापारियों को भी साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

    यह भी पढ़ें:– वेस्ट एनर्जी प्लांट करेगा शहर के कूड़े का समाधान: नितिन गौड़ 

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को मोहन नगर जोन के श्याम पार्क एक्सटेंशन मार्केट को प्लास्टिक फ्री किया गया। क्रम को आगे बढ़ाते हुए अन्य बाजारों को भी प्लास्टिक मुक्त किया जा रहा है। अभियान में जनभागीदारी भी सुनिश्चित कराई जा रही है। जिसमें व्यापारी वर्ग को भी साथ लेकर डोर टू डोर दुकानदारों के पास जाकर पॉलिथीन व अन्य प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की जा रही है।

    श्याम पार्क एक्सटेंशन की मार्किट हुई प्लास्टिक मुक्त

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश ने बताया कि इसमें व्यापारी वर्ग का सहयोग भी मिल रहा है।, श्याम पार्क एक्सटेंशन की मार्किट के व्यापारियों ने अपनी मार्किट को प्लास्टिक मुक्त किया और एक शपथ पत्र भी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को सौंपा । जिसमें उनके द्वारा घोषणा की गई है कि उनका मार्केट पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। इसमें आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here