हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जवान राजकीय स...

    जवान राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी पंचतत्व में विलीन

    हार्ट अटैक के चलते हुआ था निधन

    • 4 बच्चों के पिता थे सत्यवान

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। पानीपत के गांव अहर निवासी करीब 52 वर्षीय आईटीबीपी के जवान सत्यवान का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। उनकी ड्यूटी पंचकूला में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक सिर में दर्द होने के बाद घर चले गए थे। जहां अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आईटीबीपी जवान सत्यवान का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान सत्यवान के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की है। उनके अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा।

    1989 में हुए थे भर्ती

    50 बटालियन रामगढ़ पंचकूला के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल सत्यवान आईटीबीपी में 1989 को भर्ती हुए थे। फिलहाल वह पंचकूला में तैनात थे।

    3 माह पहले भी आया था अधरंग का अटैक

    उन्होंने कहा कि करीब 3 महीने पहले भी सत्यवान को अधरंग का अटैक आया था, लेकिन उस समय वे ठीक हो गए थे। तीन दिन पहले सत्यवान ड्यूटी पर थे। साथ ड्यूटी करने वाले साथियों ने बताया कि अचानक सिर में दर्द हुआ। इसके बाद सत्यवान अपने घर पर गए तो वहां अटैक आ गया, इससे उनकी जान चली गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here