हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सस्ते के चक्क...

    सस्ते के चक्कर में सेहत से बड़े खिलवाड़ का भांडा फोड़

    Kairana News
    Kairana News: एक्सपायर शीतल पेय बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

    सीएम फ्लाईंग ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ की पनीर भंडार पर की छापेमारी

    • करीब 370 किलो ग्राम घी व पनीर को मौके पर किया गया डिस्ट्रॉय
    • मौके पर दो लोगों को दबोच कर की गई कार्रवाई
    • दुकान पर जुटी थी सस्ता घी लेने वाले लोगों की भारी भीड़

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। भिवानी में सीएम फ्लाईंग ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ छापेमारी मारकर सस्ते के चक्कर में लोगों की सेहत से किए जा रहे बड़े खिलवाड़ का भांडा फोड़ किया है। टीम ने यहां दो लोगों को काबू कर बड़ी मात्रा में मिलावटी देशी घी से लेकर पनीर, खोया, मटर, सोया चाप व दूध बरामद किया है। चंद पैसे के लिए कैसे लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं, इसकी ताजा बानगी एक बार फिर भिवानी में देखने को मिली।

    यह भी पढ़ें:– हत्या के आरोपियों के घर के सामने अंतिम संस्कार

    जहां लोगों को ठगने व उनकी सेहत से खिलवाड़ का नायाब तरीका देखने को मिला। यहां नया बाजार ने पनीर की नई दुकान खुली। दुकान की आॅपनिंग के नाम पर यहां 17 से 22 फरवरी यानि 6 दिन के लिए ऐसा आॅफर दिया गया कि लोगों की भीड़ नहीं टूटी, क्योंकि आॅपनिंग के नाम पर यूपी ये आए लोगों द्वारा यहां देशी घी, पनीर, खोया, सोया चाप, मलाई पनीर आदि खाने का सारा सामान बाजार रेट से आधे रेट पर दिया जा रहा था।

    पनीर, दही, दूध जैसे उत्पाद भी बेचे जा रहे थे आधे दामों में

    किसी ने नहीं सोचा कि आधे रेट पर मची ये लूट असल में मिलावट के चलते दी जा रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब सीएम फ्लाइंग ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ यहां छापेमारी की। टीम के पहुंचने के बाद यहां लोगों की भीड़ जुट गई। टीम ने सभी चीजों के सैंपल लिए और दो लोगों को काबू कर अपनी जांच शुरू कर दी है। साथ ही यहां बरामद करीब 370 किलो ग्राम घी व पनीर को डिस्ट्रॉय किया गया।

    मौके पर पहुँचे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि यहां पर बहुत कम रेट पर घी बेचने की सूचना के आधार पर रेड की गई है। उन्होंने बताया कि घी व पनीर के सैंपल लिए है, जो दो लोग यहां मिले वो यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले है। उन्होंने कहा कि यहां बरामद घी व पनीर की गुणवत्ता ना के बराबर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here