हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल विराट के बल्ल...

    विराट के बल्ले से 40 महीने बाद निकला टेस्ट शतक

    अहमदाबाद (एजेंसी)। लगभग 40 महीने के सूखे को समाप्त करते हुये भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमा कर अपने प्रशंसकों को मुस्कराने का मौका दिया। लंच के बाद के सत्र में सभी की निगाहें कोहली पर थीं, और उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और अपना 28वां टेस्ट शतक जमाया। इससे पहले विराट ने अपना आखिरी टेस्ट शतक 22 नवंबर 2019 को ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। कोहली ने 28वां शतक पूरा करने के लिये 241 गेंदें खेलीं।

    विराट ने सबसे ज्यादा आठ शतक आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाये हैं जिनमें से छह शतक उन्होने कंगारूओं की धरती पर ही जमाये हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय करियर में यह उनका 75वां शतक था। चाय के बाद भी विराट क्रीज पर जमे हुये थे जिसकी बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण लीड हासिल कर ली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here