हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र क...

    कुरुक्षेत्र की जेल से 3 कैदी हुए फरार, मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

    Prisoner Escaped
    Prisoner Escaped: खुला बंदी शिविर से फरार हुआ सजायाफ्ता कैदी

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। जिला जेल कुरुक्षेत्र से बीती रात 3 कैदी फरार हो गए। कैदियों के फरार होने की सूचना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। बता दे कि कुरुक्षेत्र जेल से रोहित कुमार के खिलाफ थानेसर शहर थाना में मामला दर्ज है वहीं दूसरे कैदी रोहित कुमार और साबर अली पर शाहबाद थाने में मामला दर्ज है। यह तीनों कैदी एक योजना बनाकर बीती रात कुरुक्षेत्र जेल से फरार हो गए हैं। फरार हुए तीनों कैदियों के खिलाफ शहरी थाना थानेसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

    यह भी पढ़ें:– दिव्यांग यूआईडी कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि बढ़ाई

    डीआईजी जगजीत सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन रविवार को जेल से 3 कैदी फरार हो गए हैं। जिला जेल कुरुक्षेत्र में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था वही मौके का फायदा उठाकर तीनों कैदी फरार हो गए डीआईजी ने बताया कि तीनो नशेड़ी किस्म के युवक है। 1 कैदी 1 महीने पहले और 2 कैदी कुछ दिन पहले ही आये थे। तीनों शाहबाद के रहने वाले है और चोरी के केस में जेल में बंद थे। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जेल स्टाफ की कुछ कमियां रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here