हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश भगोड़े अमृतपाल...

    भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर

    Operation Amritpal Updates

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए संगठन (Amritpal Singh News) ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल सिंह दूसरे राज्य भाग गया है। वह वहां से विदेश जा सकता है। पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस आॅपरेशन में पंजाब पुलिस दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग ले रही है।

    राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर | Amritpal Singh News

    पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने आश्वासन दिया है कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है। आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि राज्य में शांति भंग करने के आरोप में कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
    उन्होंने कहा कि भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि इस आॅपरेशन में पंजाब पुलिस को दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। आईजीपी ने अमृतपाल की विभिन्न तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से भगोड़े के बारे में जानकारी देने की अपील की।

    Amritpal-Singh-News

    जालंधर, आदमपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    पंजाब में जालंधर पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल के निर्देश अनुसार पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों ने यहां श्री राम चौक से पटेल चौक तक फ्लैग मार्च किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) जसकिरण सिंह ने कहा कि शहर का माहौल खुशनुमा है। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें। उन्होंने कहा कि शहर में बार-बार संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं वाहनों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह के निदेर्शानुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री मनजीत कौर के नेतृत्व में थाना आदमपुर के क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

    राज्य में अमन,भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जायेगी: मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सुरक्षित और मजबूत हाथों में है तथा राज्य की शांति, सद्भावना और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिशें रचने वालों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जा रही है। देशवासियों खास कर पंजाबियों के नाम वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब शांति और तरक्की का प्रतीक है क्योंकि इस पवित्र धरती से महान सिख गुरुओं ने समानता और हर वर्ग की भलाई का संदेश दिया है।

    उन्होंने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष से लेकर देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने और देश की सरहदों की रक्षा करने तक पंजाबियों ने संकट के समय हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। मान ने कहा कि पंजाबियों को किसी भी मुसीबत में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस धरती ने दुनिया को प्यार और शांति का रास्ता दिखाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here