हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कहां गया खालि...

    कहां गया खालिस्तानी अमृतपाल सिंह, देश की राजधानी दिल्ली में हुई बड़ी कार्रवाई

    Operation Amritpal Updates

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पुलिस (Amritpal Singh Khalsa) की मदद से एक संयुक्त अभियान चलाया। पंजाब से फरार अमृतपाल सिंह के बेहद करीबी अमित सिंह नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। आरोपी अमित को दिल्ली के तिल विहार से हिरासत में लिया गया है। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक अमित सिंह नाम के शख्स को पुलिस ने दो दिन पहले दिल्ली से उठाया था। सूत्रों के मुताबिक अमित सिंह वारिस पंजाब संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के संपर्क में था। आरोपी अमित सिंह बीमा पाल को हिरासत में ले लिया गया है।

    कुरुक्षेत्र में अमृतपाल को शरण देने के आरोप में महिला गिरफ्तार

    पंजाब से भागे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पड़ोसी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शरण देने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी, मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने आज शाम यहां प्रेसवार्ता में बताया कि अमृतपाल, जो शनिवार (18 मार्च को) पुलिस की गिरफ्त में आने से बच गया था, 19 मार्च की रात कुरुक्षेत्र पहुंचा था। उन्होंने बताया कि अमृतपाल के फरार होने के रूट को ट्रैक किया गया है और कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। उन्होंने बताया कि शेखोवाल गांव के गुरुद्वारे के आसपास भी उसे देखा गया था। वहां से उसने बाइक बदली थी, फिर नदी पार करने के लिए पहले बेड़ी लेने की कोशिश की गई, फिर वहां पुराना एक ब्रिज है, उसे पार किया और आटो लिया।

    अमृतपाल पुलिस हिरासत में | Amritpal Singh Khalsa

    पुलिस के अनुसार उसके बाद अमृतपाल को कुरुक्षेत्र में देखा गया। पुलिस हिरासत में लिये गये आरोपी गुरप्रीत भेजा ने भी बताया कि वह कुरुक्षेत्र में एक औरत के यहां शरण ले सकता है। पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से वहां से महिला बलजीत कौर को हिरासत में लिया गया है। बलजीत कौर से पूछताछ में पता चला है कि 19 मार्च की रात पपलप्रीत और अमृतपाल उनके यहां रुके थे। दूसरे दिन वहां से सुबह निकल गये। गिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उम्मीद है कि अमृतपाल जल्द ही पकड़ा जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इससे यह भी स्पष्ट कि जो आशंका जताई जा रही थी कि अमृतपाल पुलिस हिरासत में है, गलत साबित हो चुकी है। पुलिस उसके पीछे लगी है और उम्मीद है कि वह जल्द ही हिरासत में होगा।

    क्या है मामला | Amritpal Singh Khalsa

    उन्होंने बताया कि आज खन्ना पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है और तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरखा बाबा को हिरासत में लिया है, जो अमृतपाल का करीबी सहयोगी है। उन्होंने बताया कि उसके फोन से ऐसी सामग्री मिली है कि जिससे साफ होता है कि वह लोग देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो मिले हैं जिनमें हथियार चलाने, हथियार खोलने, फिर जोड़ने की प्रैक्टिस की जा रही है। उन्होंने फिर दोहराया कि पुलिस पूरा काम कानून के दायरे में रहकर संयम से कर रही है और किसी को भी परेशान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल की मां और पत्नी से भी पुलिस बात की है पर किसी को परेशान नहीं किया गया और पूछताछ एक महिला अधिकारी की उपस्थिति में हुई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here