हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Bulandshahar News: तहसीलदार न्यायालय में पिस्टल की बट से हमला कर पिता-पुत्र को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

    Bulandshahar-News

    बुलन्दशहर/स्याना  तहसीलदार न्यायालय में पिस्टल की (Bulandshahar News) बट से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खानपुर के मोहल्ला नेकजन दरबार निवासी जरीफ ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि पीड़ित सोमवार को अपने बेटे फैसल के साथ तहसील कार्यालय स्थित तहसीलदार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में गवाही करने के लिए आया था।

    उसी दौरान खानपुर निवासी तीन युवक तहसील न्यायालय पहुंचे। तहरीर के अनुसार तीनों लोगो ने पीड़ित व उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं मारपीट के दौरान अवैध पिस्टल की बट से पीड़ित व उसके बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद तीनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here